‘मोदी सरकार का GDP वृद्धि का दावा जनता के साथ धोखा है’ इस बीजेपी नेता का बयान बना चर्चा का विषय

Subramanian Swamy
17 Aug 2024
भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत की जीडीपी को लेकर दावा किया कि मोदी सरकार जनता के साथ कर रही है धोखा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की है एक पोस्ट, इस पोस्ट में उन्होंने शेयर किया है एक ग्राफ, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा- मोदी सरकार का जीडीपी वृद्धि का दावा जनता के साथ धोखा है, नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि 2014 से औसत जीडीपी वृद्धि दर मुश्किल से 5% प्रति वर्ष है और 2016 से यह 3.7% प्रति वर्ष है, उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल,