मोदी सरकार को सामान्य जनगणना नहीं करवाने की बतानी चाहिए वजह- गहलोत
6 Feb 2024
कांग्रेस ने एक बार फिर उठाया जातिगत जनगणना का मुद्दा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उठाया मुद्दा, राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद जातिगत जनगणना करवाने की कर रहे हैं बात, राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया पोस्ट, राहुल गांधी की पोस्ट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिपोस्ट कर कहा- सामाजिक न्याय के माध्यम से समाज के हर पिछड़े तबके को उनका हक दिलवाना है आवश्यक, मोदी सरकार 2021 की समय-सीमा पूरे होने के 3 साल बाद भी नहीं कर सकी है सामान्य जनगणना तक, इसके पीछे की वजह बतानी चाहिए केन्द्र सरकार को, हर तबके के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान में हमारी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षण का किया था फैसला, देशभर में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना करवाना राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन का है कमिटमेंट