मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री और सिंधिया खेमे की प्रमुख नेता इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, वायरल वीडियो में इमरती देवी प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री और भोपाल की गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर को गले लगाते हुए कहती नजर आ रही हैं कि 'रामराजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें' इमरती देवी की इस बात पर कृष्णा गौर मुस्कुराती हुई दिखाई दीं, हालांकि यह दोनों महिला नेताओं के बीच एक अनौपचारिक और सहज बातचीत थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इसके निकाले जा रहे है सियासी मायने, अब मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर हुआ तेज, कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की हैं बहू और वर्तमान में प्रदेश सरकार में हैं राज्यमंत्री, जबकि इमरती देवी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी नेताओं में गिनी जाती हैं, ऐसे में इमरती देवी के इस बयान ने मध्य प्रदेश भाजपा के भीतर भविष्य के नेतृत्व और सियासी समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को दिया जन्म
इमरती देवी वायरल वीडियो, Imarti Devi Viral Video, कृष्णा गौर मुख्यमंत्री, Krishna Gaur CM, Madhya Pradesh Politics, MP Politics News, इमरती देवी कृष्णा गौर, Jyotiraditya Scindia, सिंधिया खेमा, मध्य प्रदेश भाजपा, MP BJP News, Krishna Gaur Viral Video, Chief Minister Madhya Pradesh










