वीडियो खबर: मंडावा और खींवसर विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का गणित
23 Oct 2019
मंडावा में कांग्रेस की रीटा चौधरी (Rita Choudhary) और भाजपा की सुशीला सीगड़ा (Sushila Sirga) में कांटे की टक्कर है. खींवसर में हनुमान बेनीवाल के गढ़ में कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा (Harendra Mirdha) RLP के नारायण बेनीवाल (Narayan Beniwal) को चुनौती दे रहे हैं. हनुमान बेनीवाल के नागौर से और नरेंद्र खींचड़ के झुंझूनूं से सांसद बनने की वजह से क्रमश: खींवसर और मंडावा विधानसभा सीटें खाली हुई हैं. चारों प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं.