बड़ा हादसा, बड़ी क्षति: अजीत पवार के निधन पर दिग्गज नेताओं की भावुक प्रतिक्रियाएं, देखिए किसने क्या कहा?

ajit pawar plane crash
28 Jan 2026

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का हुआ निधन, विमान हादसे में अजित पवार का हुआ निधन, 66 वर्षीय अजीत पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन के जरिए बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें पंचायत चुनाव के सिलसिले में चार सभाओं को संबोधित करना था, सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया और क्रैश हो गया, वही उनके निधन पर देश के दिग्गजों ने जताया दुःख, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, देवेंद्र फडणवीस समेत देश के कई दिग्गजों ने जताया दुःख, पीएम मोदी ने कहा- श्री अजीत पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था, प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जज़्बा भी सराहनीय था, उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है, उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। ओम शांति, राहुल गांधी ने कहा- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है, इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं, समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, देखें बाकि दिग्गजों ने क्या कहा?

यह भी पढ़े: अजित पवार की जीवनी, निधन | Ajit Pawar Biography, Passed Away in Hindi