जो लोग पेपरलीक पर सवाल उठा रहे हैं वे देखें कि राजस्थान सरकार ने क्या किया है- महेश जोशी

mahesh joshi on pilot
27 May 2023
गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर साधा निशाना, पेपरलीक और भ्रष्टाचार के मामले पर मंत्री महेश जोशी ने दिया बड़ा बयान, पेपरलीक और भ्रष्टाचार के पत्रकारों के सवाल पर महेश जोशी ने कहा- जो लोग पेपर लीक पर उठा रहे हैं सवाल, वे देखें कि राजस्थान सरकार ने क्या किया है? पेपरलीक रोकने के लिए सरकार ने किये बड़े काम, भ्रष्टाचारियों पर की है सख्त कार्रवाई, पेपरलीक रोकने के लिए बनाया है सख्त कानून, पेपरलीक मामले में पायलट के द्वारा की गई मांग पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए मंत्री जोशी ने कहा- वे सुझाव देना चाहते हैं तो दें सुझाव, अगर सुझाव सही हैं तो हम स्वीकार करेंगे वरना सरकार जो कार्रवाई कर रही है, उसके पीछे पूरी ताकत से खड़े हों कांग्रेसी और राजस्थान, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर राजस्थान को होना होगा एकजुट