मतदान केंद्र पर ही इस उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, देखें पूरी खबर

breaking news
20 Nov 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच सामने आई एक दुखद खबर, बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की हुई मौत, मतदान केंद्र पर ही बालासाहेब शिंदे की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, मिली जानकारी के अनुसार वे छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर ठहरे हुए थे, इसी बीच उन्हें चक्कर आ गया और वह गिर गए, घटना के बाद मतदान केंद्र पर मच गया हड़कंप, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया, वही चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार बीड के एक प्रत्याशी का हो गया है आकस्मिक निधन, जल्द ही बीड विधानसभा चुनाव के बारे में लिया जाएगा आगे का निर्णय, बता दें लोक प्रतिनिधित्व कानून (Representation of Peoples Act 1951) के अनुसार अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मौत हो जाती है तो धारा 52 के तहत संबंधित सीट पर मतदान किया जा सकता है स्थगित