‘रावण को भी पार्टी में मिला ले बीजेपी..’ नगर निगम चुनाव से पहले उद्धव का बीजेपी पर करारा वार

uddhav (2)
10 Jan 2026
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव से पहले सियासी गलियों में बयानबाजी का शोर अब जोर पकड़ने लगा है. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों भी एक दूसरे पर कटाक्ष कस रही है. इस कड़ी में शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा वार किया. नासिक में एक जनसभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी इतनी बेशर्म है कि रावण जैसे राक्षस को भी टीम में मिला ले. उद्धव ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व के प्रति समर्पण पर सवाल उठाया. साथ ही अपने हाथों में सत्ता की बागड़ोर सौंपने और परिणाम देखने की चुनौती भी दी. ठाकरे नासिक में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे. https://youtu.be/_31Mca6YZ8g शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करना चाहती है. उन्होंने कहा, 'आप हमें सत्ता सौंपें और देखें.. हम शहर को पहले जैसा बना देंगे'. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की पूर्व DGP की रिपोर्ट से सियासी गलियारों में सनसनी शिवसेना (UBT) प्रमुख ने पार्टी में दागी नेताओं को शामिल करने को मुद्दा बनाते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी के वफादारों के लिए दुख हुआ जिन्हें नजर अंदाज कर दिया गया. बीजेपी ने दागी नेताओं को शामिल कर रही थी जिन्हें प्राथमिकता दी जा रही थी. उद्धव ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा परेशान किए गए लोग भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं. गौरतलब है कि बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव को लेकर महाराष्ट्र भर में चुनाव प्रचार जारी है. मतदान 15 जनवरी को है, जबकि नतीजे 16 को आएंगे. प्रदेश में पूर्व सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी टूट चुकी है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी राज ठाकरे की मनसे के साथ चुनाव लड़ रही है. शरद पवार की एनसीपी, महायुति में शामिल अजित पवार की एनसीपी के साथ चुनावी मैदान में है. कांग्रेस सबसे अलग चुनाव लड़ रही है. शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी महायुति के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं. अब देखना ये है ​कि विधानसभा में मुंह की खा चुकी विपक्षी पार्टी अब नगर निगम चुनाव के सहारे अपनी इज्जत बचा पाती है या फिर नहीं.