राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा हुआ हाई, मदन राठौड़ के पाकिस्तान का साथ देने संबंधी कथित बयान पर लगातार बढ़ता जा रहा है सियासी बवाल, शनिवार को अजमेर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने दीवारों पर 'मदन राठौड़ गद्दार' जैसी आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी, इसके साथ ही 'मदन राठौड़ गो बैक पाकिस्तान' लिखे पोस्टर भी चिपकाए गए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब हो रहा वायरल, अजमेर के भुणाबाय स्थित भाजपा संभाग कार्यालय पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे, सभी ने मदन राठौड़ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की, वही प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तरफ राष्ट्रवाद की बात करती है, वहीं उसके प्रदेशाध्यक्ष अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति में पाकिस्तान का साथ देने जैसी बात करते हैं, मोहित मल्होत्रा ने कहा- देश की जनता को जानने का अधिकार है कि भाजपा का राष्ट्रवाद केवल भाषणों तक सीमित है या पार्टी वास्तव में देश के सम्मान और हितों के प्रति जवाबदेह भी है, वहीं, भाजपा कार्यालय की दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखने और पोस्टर चिपकाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में मच गया हड़कंप, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़, सीओ शिवम जोशी और संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहित मल्होत्रा समेत पांच लोगों को ले लिया हिरासत में, इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे भाजपा कार्यालय की दीवारों से पोस्टर और आपत्तिजनक टिप्पणियां हटा दी गईं
'मदन राठौड़ गद्दार', BJP कार्यालय की दीवारों पर कांग्रेसियों ने लिखा, 5 हिरासत में

मदन राठौड़ के बयान पर अजमेर में बवाल, BJP कार्यालय की दीवारों पर लिखा 'गद्दार', 5 हिरासत में









