pappu yadav
pappu yadav

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, इसके साथ ही उनके बेटे सार्थक भी कांग्रेस में हुए शामिल, पप्पू यादव पूर्णिया सीट से लड़ सकते लोकसभा का चुनाव, उनकी पत्नी रंजीत रंजन भी कांग्रेस की हैं राज्यसभा सांसद, वही सूत्रों के मुताबिक पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल कराने के पीछे प्रियंका गांधी ने निभाई है अहम भूमिका, कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता में कहा- जन अधिकार पार्टी लड़ी है तीन चुनाव, इसमें दो विधानसभा और एक लोकसभा का चुनाव है शामिल, इस पार्टी ने किया है लंबा संघर्ष, हमारी पार्टी जानी जाती है सेवा, न्याय और संघर्ष के लिए, हमारी पूरी विचारधारा रही है कांग्रेस की आइडियोलॉजी के साथ, इसके साथ ही पप्पू यादव ने राहुल गांधी की जमकर की तारीफ, कहा- दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह से लड़ने की हिम्मत हैं राहुल गांधी में, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विश्वास मेरे लिए है सबकुछ, दो लोगों के विश्वास ने हमें दी है हिम्मत, हिंदुस्तान के लोगों को दिल किसी ने जीता है तो वो हैं राहुल गांधी, किसी ने लोगों में उम्मीद जगाई है वो राहुल गांधी हैं

Leave a Reply