‘मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं… राहुल निराश नहीं करेगा’ रायबरेली में बोलीं सोनिया गांधी
17 May 2024
लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, सबसे चर्चित सीटों में से एक यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर जारी है बयानबाजी का दौर, आज रायबरेली में राहुल गांधी के समर्थन में इंडिया गठबंधन गुट की हुई चुनावी जनसभा, इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी गांधी परिवार के साथ रायबरेली की जनसभा में हुए शामिल, वही चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को लेकर दिया बयान, सोनिया गांधी ने कहा- मैंने राहुल और प्रियंका को वही शिक्षा दी, जो गांधी परिवार ने दी मुझे, सबका आदर करो, कमजोर के अधिकार के लिए जिससे भी लड़ना हो लड़ जाओ, संघर्ष की तुम्हारी जड़ें और परंपराएं मजबबूत हैं, सोनिया गांधी ने आगे कहा- मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं, जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही राहुल को रखना है अपना मान कर, राहुल आपको निराश नहीं करेगा, पिछले 100 साल से हमारे परिवार की जड़ें हुई है इस मिट्टी से जुड़ी, इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए थी अलग जगह, उनके मन में आपके प्रति असीम लगाव था