राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होगा लोकसभा का घमासान

eci rajasthan
16 Mar 2024
लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में होगा मतदान, पहले चरण में प्रदेश की 12 सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, दूसरे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान, पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर होगा मतदान, वहीं दूसरे चरण में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में होगा मतदान, पहले चरण के लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन होगा जारी, 27 मार्च को तक भर सकेंगे नामांकन, 28 मार्च को होगी नामांकनों की छटनी, 30 मार्च तक प्रत्याशी वापस ले सकेंगे नामांकन, वहीं दूसरे चरण में दूसरे चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन होगा जारी, 4 अप्रैल तक भर सकेंगे नामांकन, 5 अप्रैल को होगी नामांकनों की छटनी, 8 अप्रैल तक नामांकन ले सकेंगे वापस, 26 अप्रैल को होगा मतदान, दोनों चरणों के 4 जून को आएंगे नतीजे