जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर, राजस्थान में जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन अपने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, टिकट वितरण को लेकर लंबे समय तक चली बैठकों और राजनीतिक मंथन के बाद भाजपा ने कई पुराने नेताओं, महिला मोर्चा पदाधिकारियों और हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर जताया भरोसा, सबसे ज्यादा चर्चा जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से पार्षद का टिकट दिए जाने की हो रही है, जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी को वार्ड 107 से चुनावी मैदान में उतारा गया, वार्ड 121 से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल को भी टिकट मिला, बताया जा रहा है कि कई वार्डों में टिकट के लिए बड़ी संख्या में दावेदार मैदान में थे, जिसके चलते पार्टी के सामने बगावत रोकने की चुनौती भी बनी रही। ऐसे में भाजपा ने रणनीति के तहत कई प्रत्याशियों को सीधे फॉर्म-बी और पार्टी सिंबल सौंपकर चुनावी मैदान में उतारा, अब पार्टी का फोकस असंतुष्ट नेताओं को मनाने और नाम वापसी की प्रक्रिया से पहले संभावित बागियों को रोकने पर रहेगा, देखें पूरी लिस्ट
_page-0001.jpg)

_page-0003.jpg)
_page-0004.jpg)
_page-0005_TUh0xsA.jpg)
_page-0006.jpg)
_page-0007.jpg)










