पॉलिटॉक्स न्यूज. इन दिनों देशभर में कोरोना कोरोना ही चल रहा है. कई राज्यों में एतियातन कर्फ्यू लगा दिया है तो कई प्रदेशों में लॉकडाउन लेकिन फिर भी लोग मान नहीं रहे हैं. वो पुलिस के डंडे खा सकते हैं, कोरोना के दंश से मरना पसंद कर सकते हैं और तो और दूसरों को भी मौत के मुंह में डाल सकते हैं लेकिन घर के अंदर नहीं रह सकते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य सरकार और बॉलीवुड के कई एक्टर/एक्ट्रस के अपील करने के बाद भी कुछ ऐसे गैर जिम्मेदार लोग हैं जिन्हें बाहर ही रहना है फिर चाहें कानून टूटे या सांसों की डोर. ऐसे लोगों को सिखाने के लिए बॉलीवुड फिर आगे आया है और सोशल मीडिया के जरिए इन सभी को सीख दे रहा है. इनमें से एक टीवी स्टार ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'इनसे ही सीख लो कुछ'.
कोरोना से सोशल फाइट, गूंजा ‘कोरोना गो गो ना’ से लेकर ‘काम ये करो ना’
सबसे पहले बात करते हैं स्टंटमैन अक्षय कुमार की जिन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान घर से बाहर निकल रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाई है. अक्षय लोगों को न केवल लॉकडाउन का मतलब समझा रहे हैं, साथ ही कोरोना वायरस महामारी की गंभीरता भी बता रहे हैं. उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से घर पर रहने की अपील की. साथ ही कहा कि आप या तो हीरो बन सकते हैं या फिर बेवकूफ. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
https://twitter.com/akshaykumar/status/1242403136867713024?s=20
वहीं मुंबई में कर्फ्यू लगने पर अनिल कपूर की साहबजादी सोनल कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया ट्वीटर पर शेयर की. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'क्या सब्जी विक्रेताओं को दुकान बंद करने के लिए कहा गया है'.
https://twitter.com/sonamakapoor/status/1242341801572302854?s=20
वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा भी इस खतरनाक वायरस के प्रति जनता को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं. कपिल शर्मा के इस वीडियो पर उनके फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. कपिल शर्मा ने अपने दिलचस्प अंदाज में अपने फैन्स को लॉकडाउन के दौरान घर में रहने का बेहद सुंदर मैसेज दिया है. इस वीडियो में कुछ मुर्गे आराम से टहलते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही पुलिस का सायरन बजता है तो सारे मुर्गे भागकर अपने दड़बे में छिप जाते हैं. कपिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इनसे ही सीख लो कुछ'.
https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/1242386754906148865?s=20
बॉलीवुड एक्ट्रस कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर घर में सेल्फ आइसोलेशन के दौरान बर्तन धोने का वीडियो शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है. इस पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें अपने घर पर यही काम करने का निमंत्रण देते हुए उन्हें 'कांताबेन 2.0' उपनाम दिया.
https://www.instagram.com/p/B-FEZmEBq73/?utm_source=ig_web_copy_link
इसके बाद उन्होंने घर की छत पर एक्सराइज करने का वीडियो भी पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने मैसेज दिया कि आप इन तरीकों से घर पर रहकर अपना टाइम पास कर सकते हैं.
https://www.instagram.com/p/B-HHD7XhxZO/?utm_source=ig_web_copy_link