किरोड़ी मीणा ने आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को किया धन्यवाद

13 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राज्यसभा में 126वे संविधान संशोधन पर चर्चा करते हुए बीजेपी सांसद डॉ.किरोडीलाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजस्थान की राज्यसभा में 10 सीटों में दो सीटों पर SC-ST लोगों को भेजकर इन दोनों जातियों का सम्मान किया जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं.