Kiran Singh Deo Latest News – किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष है. राज्य के जगदलपुर विधानसभा सीट से विधायक पद पर आसीन किरण सिंह देव 2018 से 2022 तक छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी के महासचिव भी रहे है, राज्य के बस्तर जिले से आने वाले किरण देव आदिवासी जाति से है और वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए है. अब उन्हें दोबारा से राज्य में पार्टी के नेतृत्व का भार सौपा गया है. इस लेख में हम आपको छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव की जीवनी (Kiran Singh Deo Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
किरण सिंह देव की जीवनी (Kiran Singh Deo Biography in Hindi)
| पूरा नाम | किरण सिंह देव |
| उम्र | 63 साल |
| जन्म तारीख | 17 सितंबर 1962 |
| जन्म स्थान | बस्तर, छत्तीसगढ़ |
| शिक्षा | एलएलबी |
| कॉलेज | पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर |
| वर्तमान पद | छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष, विधायक, जगदलपुर विधानसभा |
| व्यवसाय | राजनीतिक, वकील |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | लक्ष्मीनारायण देव |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
किरण सिंह देव का जन्म और परिवार (Kiran Singh Deo Birth & Family)
किरण सिंह देव का जन्म 17 सितंबर 1962 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम लक्ष्मीनारायण देव है. किरण सिंह विवाहित है. उनकी पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं. किरण सिंह देव धर्म से हिन्दू है और वे जाति से आदिवासी (एसटी) है.
किरण सिंह देव की शिक्षा (Kiran Singh Deo Education)
किरण सिंह देव ने वर्ष 1989 में पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर से एलएलबी की.
किरण सिंह देव का राजनीतिक करियर (Kiran Singh Deo Political Career)
पेशे से वकील रहे किरण सिंह देव को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का कमान एक बार फिर से सौप दिया है. किरण सिंह की राजनीतिक यात्रा कॉलेज के दिनों से ही शुरू हो गई थी. सिंह पहली बार वर्ष 1985 में छात्र संघ के अध्यक्ष पद जीतकर अपनी पहचान बनाई थी. बाद में, उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया.
किरण सिंह देव 2002 से लेकर 2005 तक जगदलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख थे, जबकि वे वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2022 तक छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी के महासचिव के पद पर आसीन रहे. इसके बाद वे 2009 से लेकर 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर चुने गए.
पहली बार किरण सिंह देव 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बने. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29,834 वोटों के अंतर से पराजित किया और पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे. इस चुनाव में किरण देव को कुल 90,336 पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 60,502 मत पड़े.
इसी के बाद किरण सिंह देव को 21 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और जब उनका कार्यकाल जनवरी, 2025 में समाप्त हो गया तब पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से राज्य में पार्टी का कमान सौपा गया. चूँकि राज्य में उनके इस पद को लेकर कोई विशेष विरोध नहीं था, इसी कारण उन्हें दोबारा से छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया. उनके दोबारा से अध्यक्ष बनाये जाने के पीछे के दूसरे कारण भी माने जाते है, उन्होंने एक वर्ष के अपने पहले कार्यकाल में पार्टी व संघठन के लिए सही से कार्य किया और इसी कारण केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा दोबारा से उनके नाम पर मोहर लग गया.
वर्तमान में, किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है और राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष है.
इस लेख में हमने आपको छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव की जीवनी (Kiran Singh Deo Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























