kanhaiya kumar
kanhaiya kumar

कन्हैया कुमार ने दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद मनोज तिवारी और भाजपा पर साधा निशाना, टिकट मिलने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कन्हैया कुमार ने कहा- मनोज तिवारी बताएं उन्होंने 10 साल में जनता के लिए क्या किया, मनोज तिवारी 10 साल से हैं सांसद, मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की जनता को बताएं कि उन्होंने क्या किया, जनता तय करेगी की उन्होंने जो कहा वह सच है, तो जनता उनको देगी अपना समर्थन, दिल्ली में भाजपा नहीं करती है कोई काम, दिल्ली में भाजपा सिर्फ और सिर्फ इंडिया ब्लॉक की पार्टियों को परेशान करने का करती है काम, दिल्ली के मुख्यमंत्री को बिना वजह डाल दिया गया जेल में, कई मंत्रियों को डाल दिया गया है जेल में, एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का किया जा रहा है प्रयास, यह दिल्ली का और दिल्ली के आम लोगों का है अपमान, दिल्ली की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उड़ाया जा रहा है मजाक, प्रधानमंत्री या भाजपा के नेताओं के पास नहीं है कोई एजेंडा, उनके पास बताने के लिए नहीं है कि उन्होंने 10 साल जनता के लिए क्या काम किया, उनके द्वारा की जा रही है मनमानी

Leave a Reply