के. अन्नामलाई की जीवनी | K. Annamalai Biography in Hindi

28 Jan 2026

K. Annamalai Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको के. अन्नामलाई की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

K. Annamalai Latest News - अन्नामलाई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष है. कर्नाटक के निर्भीक 'सिंघम' से लेकर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बनने तक की उनकी यात्रा साधारण नहीं रही है. एक किसान परिवार से निकलकर आईआईएम और आईपीएस जैसे कठिन शिखरों को फतह हासिल करने वाले अन्नामलाई की जीवनी निश्चित रूप से युवाओ के लिए अनुकरणीय है. उन्होंने दुनिया को तब चौंका दिया जब अपने करियर के चरम पर रहते हुए, अचानक से खाकी वर्दी का मोह त्याग दिया और फिर जनसेवा में लग गए. उनकी जीवन यात्रा यह सिद्ध करती है कि 'अगर आपके संकल्प अडिग है और आप उसपर ईमानदारी से मेहनत भी कर रहे है तो देर-सबेर ही सही पर सफलता आपको अवश्य ही हासिल होगी'. इस लेख में हम आपको के. अन्नामलाई की जीवनी (K. Annamalai Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

के. अन्नामलाई की जीवनी (K. Annamalai Biography in Hindi)

पूरा नामअन्नामलाई कुप्पुसामी
उम्र41 साल
जन्म तारीख4 जून, 1984
जन्म स्थानकरूर , तमिलनाडु
शिक्षाएलएलबी
कॉलेजदिल्ली विश्वविद्यालय
वर्तमान पदतमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष
व्यवसायपूर्व आईपीएस अधिकारी, राजनीतिक
राजनीतिक दलभाजपा
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामकुप्पुसामी
माता का नामपरमेश्वरी
पत्नी का नामअकिला स्वामीनाथन
बेटें का नाम-
बेटी का नाम-
स्थाई पताकरूर , तमिलनाडु , भारत
वर्तमान पता-
फोन नंबर-
ईमेल-

के. अन्नामलाई का जन्म और परिवार (K. Annamalai Birth & Family)

अन्नामलाई का जन्म 4 जून, 1984 को अन्नामलाई जिले के करूर में चिन्नथारपुरम के पास स्थित एक छोटे से गाँव थोट्टमपत्ती में एक किसान परिवार में हुआ था. अन्नामलाई के पिता का नाम कुप्पुसामी और और माता का नाम परमेश्वरी हैं. उनका विवाह अकिला स्वामीनाथन से हुआ है. उनके दो बच्चे हैं. के. अन्नामलाई हिन्दू है. अन्नामलाई पर 26 आपराधिक मामले है.

के. अन्नामलाई की शिक्षा (K. Annamalai Education)

अन्नामलाई ने प्रारंभिक शिक्षा अन्नामलाई, करूर और नमक्कल जिलों में पूरी की. बाद में, उन्होंने कोयंबटूर पी.एस. कंपनी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने कॉमन एंट्रेंस परीक्षा उत्तीर्ण की और उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री पूरी की. बाद में, उन्होंने केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2011 में सफलता प्राप्त की.

अन्नामलाई का शुरुआती जीवन (K. Annamalai Early Life)

राजनीति में आने से पहले अन्नामलाई भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे. अन्नामलाई 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे है. उन्हें 2013 में उडुपी जिले के कारकाला में पुलिस उप अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया. बाद में, उन्होंने उडुपी और चिक्कमगलुरु जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया और अक्टूबर 2018 में बैंगलोर शहर दक्षिण के पुलिस उप आयुक्त के पद पर पदोन्नत हुए.

कर्नाटक के सिंघम कहे जाने वाले अन्नामलाई ने 29 मई, 2019 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. उनके काम करने के सख्त अंदाज के कारण कर्णाटक में उन्हें सिंघम की उपाधि दी गई थी. उनकी पहचान ईमानदार और सख्त अधिकारी की रही है. त्यागपत्र के समय वे कर्नाटक के बंगलुरु दक्षिण के पुलिस उपयुक्त के पद पर थे. राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री एच बी पाटिल की उपस्थित में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया.

पुलिस अधिकारी होने के साथ ही अन्नामलाई कृषि और सामाजिक कार्य से भी जुड़े रहे है. उनकी पहचान एक सक्रिय वक्ता और किसान के तौर पर भी रही है. उन्होंने ‘वी द लीडर्स’ फाउंडेशन सहित कई गैर-लाभकारी संस्थाओं की स्थापना भी की है.

के. अन्नामलाई का राजनीतिक करियर (K. Annamalai Political Career)

अन्नामलाई एक ऐसे व्यक्तित्व के स्वामी है, जिन्हे हमेशा कुछ नया करने की इच्छा रही है. यद्यपि उनका शुरूआती जीवन राजनीति से दूर रहा पर वे शुरू से ही संघ की विचारधारे से प्रभावित रहे है और इसी कारण उन्होंने भाजपा के सुप्रीम लीडर व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और जीवन में कुछ अलग करने की इच्छा व्यक्त की. इस मुलाकात के बाद अन्नामलाई को लगा कि उन्हें अब राजनीति में आना चाहिए. परिणामस्वरूप 25 अगस्त, 2020 को, वे राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव, सी. टी. इरावी और तमिलनाडु अध्यक्ष एल. मुरुगन की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

पहली बार भाजपा के टिकट पर अन्नामलाई ने 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया. भाजपा ने उन्हें अरवाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया, पर वे डीएमके के आई. एलंगो से 24,816 वोटों के अंतर से हार गए. भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में बहुत ही कमजोर स्थिति में है और पार्टी एक ऐसे अध्यक्ष की तलाश में थी जो राज्य में पार्टी के जनाधार को बढ़ा सके. इसी कड़ी में अन्नामलाई को भाजपा ने राज्य में एक बड़ी जिम्मेदारी दी.

मुरुगन के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद, उन्हें 8 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा तमिलनाडु में भारतीय सनता पार्टी का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया. तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाय. 2024 के आम चुनाव में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ‘कोयंबटूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र’ से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें डीएमके के गणपति पी. इराज कुमार से 1,18,068 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. चुनाव में हार के बाद भी अन्नामलाई राज्य में पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहे. तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर उनका कार्यकाल 11 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गया.

के. अन्नामलाई की संपत्ति (K. Annamalai Property)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार के अन्नामलाई की कुल संपत्ति 4.07 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको के. अन्नामलाई की जीवनी (K. Annamalai Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.