झारखंड में गरजी ग्वालियर की आवाज

12 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. ग्वालियर के महाराज और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) गठबंधन प्रत्याशी अजय राज का समर्थन करने झारखंड पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर धावा बोला. उन्होंने कहा कि वे हमें कहते हैं दो पहियों की सरकार लेकिन वे तो खुद 5 साल में झारखंड का ऋण दोगुना करके चले गए. उन्होंने स्थानीय जनता से 'गठबंधन सरकार बनाओ और ज्योति का प्रकाश पाओ' का नारा दिया. यह भी पढ़ें: CAB के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय, क्या सब परिस्थितिजन्य या फिर कुछ और?