प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने रखी ये पांच मांगे

ashok gehlot
27 Jul 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज राजस्थान दौरा सीकर में करेंगे सभा को संबोधित, पीएम मोदी आज मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण सहित प्रदेश को देंगे कई सौगातें, बीते छह महीने में आज सातवी बार प्रदेश में आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी, मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने रखी ये मांगे, राजस्थान खासकर शेखावटी के युवाओं की मांग पर अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती पूर्ववत जारी रखी जाए, राज्य सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी को-ऑपरेटिव बैंकों से 21 लाख किसानों के 15,000 करोड़ रुपये के कर्जमाफ किए हैं, हमने केन्द्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जमाफ करने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा है जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे, इस मांग को पूरा किया जाए, राजस्थान विधानसभा ने जातिगत जनगणना के लिए संकल्प पारित कर भेजा है, केन्द्र सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले, NMC की गाइडलाइंस के कारण हमारे तीन जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केन्द्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है, ये पूरी तरह स्टेट फंडिंग से बन रहे हैं, इन आदिवासी बाहुल्य तीनों जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी केन्द्र सरकार 60 प्रतिशत की फंडिंग दे, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ERCP को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाए, मेरा आपसे निवेदन है कि आप इन मांगों पर आज सकारात्मक रुख अपनाकर प्रदेश वादियों को आश्वस्त करें