



राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से, विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक, मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- बैठक में सभी दलों के सदस्य शामिल हुए. जोगाराम पटेल ने PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बैठक में नहीं आने पर साधा निशाना, कहा- हीरोइन के कार्यकम में व्यस्त थे डोटासरा, मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि भजनलाल सरकार ने अब तक 2 ऐतिहासिक बजट पेश किये हैं और तीसरा बजट आने वाला है. उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एकात्मकता के साथ विधानसभा में आने का आश्वासन दिया है. विपक्ष के मुद्दों का भी जवाब देगी सरकार, उनके पांच साल पर हमारा दो साल का विकास भारी, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा बजट सत्र शुरू होगा. 29 जनवरी से सदन में शुरू होगी राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस, 3 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब दे सकती है सरकार. 11 फरवरी को सदन में बजट पेश किया जाएगा. हालांकि बजट की तारीख पर अंतिम फैसला करेगी कार्य सलाहकार समिति
ये भी पढ़े : 20 साल बाद भारत-ईयू के बीच FTA का ऐलान, अमेरिका ने जताई नाराजगी


