JJM घोटाला: कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को भेजा इतने दिन की रिमांड पर, ACB करेगी गहन पूछताछ

18 Feb 2026

जयपुर। 900 करोड़ का जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामला, ACB की गिरफ्त में आये 9 अधिकारियों को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर ACB को सौंपा, मामले को लेकर 3 दिन आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट से ACB ने मांगा था 5 दिन का रिमांड, मंगलवार को ACB ने जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत 15 जगह की थी कार्रवाई, चीफ इंजीनियर जयपुर शहर केडी गुप्ता, तत्कालीन मुख्य अभियन्ता पीएचईडी परियोजना जयपुर दिनेश गोयल, रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर जयपुर डीके गौड, तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता सिविल पीएचईडी,जयपुर निरिल कुमार, तत्कालीन वित्तीय सलाहकार जल जीवन मिशन पीएचईडी जयपुर सुशील शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर शुभांशु दीक्षित, रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीएचईडी क्षेत्र प्रथम, जयपुर अरुण श्रीवास्तव, रिटायर्ड अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी पीआईयू-द्वितीय, डीडवाना महेन्द्र प्रकाश सोनी, तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, पीएचईडी, शाहपुरा विशाल सक्सेना को कोर्ट ने सौंपा है रिमांड पर, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर की है ACB ने कार्रवाई, एसीबी ठेकेदारों, अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी कर रही है जांच

ये भी पढ़े : हिमंत बिस्वा को टक्कर देगी प्रियंका गांधी! कांग्रेस में बना टिकट का ये नया सिस्टम ! पढ़े पूरी खबर