



झालावाड़ के पिड़ावा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक दर्दनाक घटना आई सामने, जहां 12वीं कक्षा की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रमायदलपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोपहर करीब 12 बजे पानी पीने गई छात्रा पूजा (16) अचानक गिर पड़ी, पंचायत सहायक और मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पिड़ावा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति, घटना के बाद स्कूल और इलाके में शोक का है माहौल, पूजा के पिता तेजसिंह ने बताया- पूजा पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थी, उसकी दो छोटी बहनें भी स्कूल जाती है, पूजा के गांव से स्कूल की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है, पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव ने बताया कि छात्रा के पिता ने मामला दर्ज कराया है, जांच की जा रही है


