‘ऐसा लगता है कि…’ पायलट के आरोप पर मंत्री दिलावर का जबरदस्त पलटवार

madan dilawar on sachin pilot
5 Nov 2024
प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष लगातार लगा रहे है एक दूसरे पर आरोप, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दौसा में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में की चुनावी जनसभा, इस दौरान मदन दिलावर ने सचिन पायलट के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी को बताया नेत्रहीनों का समूह, मंत्री दिलावर ने कहा- कांग्रेस से बड़ी झूठी पार्टी वर्ल्ड में नहीं है कोई, ऐसा लगता है कि कांग्रेस हो गई है नेत्रहीनों का समूह, इसलिए दिखाई नहीं दे रहा, दरअसल कल दौसा में सचिन पायलट ने सवाल उठाया था कि भजनलाल सरकार ने 10 महीने में क्या किया? आगे सचिन पायलट के भाजपा सरकार में गोली चलवाने व लोगों को लड़वाने के आरोप पर मंत्री दिलावर ने कहा- यह सच है की गोलियां तो चली है, लेकिन कांग्रेस ने जितने लोगों की करवाई हत्या, उतना नहीं हुआ कभी, उन्होंने दिल्ली में सिखों को मारा और उन्हीं लोगों को बनाया मंत्री, कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रहती है हत्यारों पक्ष में