ISRO को बड़ा झटका: PSLV-C62 मिशन के तीसरे चरण में गड़बड़ी, रॉकेट रास्ते से भटका
12 Jan 2026
इसरो (ISRO) के PSLV-C62 मिशन को लगा बड़ा झटका, PSLV-C62 लॉन्च के तीसरे चरण (PS3) में देखी गई एक अड़चन, जिससे उड़ान पथ में आ गई रुकावट, आज12 जनवरी 2026 को ISRO ने श्रीहरिकोटा से साल का पहला स्पेस मिशन PSLV-C62 किया लॉन्च, सुबह 10:17 बजे रॉकेट ने 16 सैटेलाइट्स को लेकर उड़ान भरी, पहले और दूसरे चरण तक रॉकेट का प्रदर्शन सामान्य रहा, लेकिन तीसरे चरण के आखिर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे रॉकेट अपने तय रास्ते से भटक गया,वही इसे लेकर ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि रॉकेट की घूमने की गति में समस्या देखी गई है और पूरे डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, यह मिशन भारत के लिए खास था क्योंकि इसमें DRDO का अन्वेषा सैटेलाइट और भारत की पहली ऑर्बिटल AI इमेज सैटेलाइट MOI-1 भी शामिल थी, यह मिशन भारत के निजी स्पेस सेक्टर के लिए भी एक अहम कदम माना जा रहा है