राहुल गांधी ने भागीरथपुरा में दूषित पानी पीड़ितों से की मुलाकात, मृतकों के परिजन को दिए इतने लाख के चेक

rahul gandhi
17 Jan 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे और दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की, कुछ दिन पहले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में हाल ही में उल्टी और दस्त की गंभीर समस्या फैल गई थी, जिसे पानी के दूषित होने से जोड़ा जा रहा है,इस घटना में दर्जनों लोग बीमार हुए और कई की मौत हो गई, राहुल गांधी इंदौर पहुंचते ही सबसे पहले वह बॉम्बे हॉस्पिटल गए, यहां वे दूषित जल से पीड़ित मरीजों से मिले, इसके बाद दूषित जल से प्रभावित भागीरथपुरा इलाके में पहुंचे, यहां वे पैदल ही गए, गीता बाई के परिवार से मिलकर वे जीवनलाल के घर पहुंचे, मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख के चेक दिए, एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 50 हजार का देंगे चेक, राहुल के साथ दिग्विजय सिंह और सिंघार के अलावा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अजय सिंह भी रहे मौजूद