मुख्यमंत्री बनते ही पहला चुनाव हारे मोहन यादव, मिले मात्र 5 वोट, देखें पूरी खबर

mohan yadav
mohan yadav

मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव हार गए पहला चुनाव, सीएम मोहन यादव लड़ रहे थे भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव, बता दें भारतीय कुश्ती संघ के आज हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुना गया है संजय सिंह को, उन्हें बृजभूषण शरण सिंह का माना जाता है करीबी, दरअसल हुआ ऐसा कि भारतीय कुश्ती संघ के लिए चुने जाने थे चार उपाध्यक्ष, मोहन यादव ने भी इसके लिए भरा था पर्चा, लेकिन तक तक वे नहीं बनाए गए थे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, जब मोहन यादव की हुई ताजपोशी, तब तक पर्चा वापस लेने की निकल गई थी तारीख, आज हुए चुनाव में पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश चुने गए हैं उपाध्यक्ष, इस चुनाव में मोहन यादव हार गए, उन्हें मिले केवल पांच वोट, आपको बता दें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्तमान में मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय कुश्ती संघ के हैं उपाध्यक्ष

Google search engine

Leave a Reply