IND vs NZ: मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार प्लेयर हुआ बाहर!

b303898c ef0b 42ab 8fac 3b2189318301
11 Jan 2026
IND vs NZ: मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ आज 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होकर पूरी सीरीज से हुए बाहर, पंत को बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान कमर के पास पसलियों में लगी थी चोट, सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज खेला जाएगा, जो इस मैदान का पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा, वही इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से फैन्स है उत्साहित, विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 रिकॉर्ड बनाने का मौका है, वहीं जीत में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के लिए उन्हें सिर्फ 10 रन चाहिए, तो वही मोहम्मद सिराज की वापसी से प्लेइंग-11 में बदलाव संभव है, केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, देखें भारत की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।