देखें कैसे लगा कांग्रेस के शॉर्ट नोटिस पर बीजेपी को शॉर्ट सर्किट
26 Jan 2020
वीडियो खबर:-पॉलिटॉक्स ब्यूरो . गहलोत सरकार के शाॅर्ट नोटिस पर बुलाए गए विधानसभा के बजट सत्र के खिलाफ सदन में हंगामा करती भाजपा का विधायक कैलाश मेघवाल की नाराजगी के चलते शॉर्ट सर्किट हो गया. 15 वीं विधानसभा के चौथे सत्र के पहले दिन शुक्रवार को जैसे ही राज्यपाल कलराज मिश्र का ने अपना अभिभाषण शुरू किया बीजेपी ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शॉर्ट नोटिस परबजट सत्र बुलाना नियमों के खिलाफ है, कहकर हंगामा करते रहे, सरकार को कोसते रहे लेकिन सामने बैठे मुख्यमंत्री गहलोत सिर्फ मुस्कुराते रहे.यह भी पढ़ें:किरोडी के जमीन समाधि सत्याग्रह में पहुंचे मुरारी मीणा ने कहा विपक्ष में होता तो मैं भी धरने पर बैठ जाता, डॉ किरोडी ने दिया मुरारी को सुझाव