PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

’14 नवंबर को मैं…’ -तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव एग्जिट पोल पर दिया बड़ा बयान

12 नवंबर 2025
साझा करें:
’14 नवंबर को मैं…’ -तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव एग्जिट पोल पर दिया बड़ा बयान

बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव के आए एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, पटना में मीडिया से बात करते हुए राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा- 2020 की अगर तुलना इस बार से की जाए तो 72 लाख लोगों ने ज्यादा मतदान किया है, यह काफी बड़ा आंकड़ा है, हर विधानसभा में वोट बढ़े हैं, यह मत बदलाव के लिए पड़े हैं, सरकार बदलने जा रही है, जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हैं, उनके दवाब में ये सर्वे लाए गए , अगर सैंपल साइज पूछा जाए तो कोई नहीं बता पाएगा, … Read more

बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव के आए एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, पटना में मीडिया से बात करते हुए राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा- 2020 की अगर तुलना इस बार से की जाए तो 72 लाख लोगों ने ज्यादा मतदान किया है, यह काफी बड़ा आंकड़ा है, हर विधानसभा में वोट बढ़े हैं, यह मत बदलाव के लिए पड़े हैं, सरकार बदलने जा रही है, जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हैं, उनके दवाब में ये सर्वे लाए गए , अगर सैंपल साइज पूछा जाए तो कोई नहीं बता पाएगा, राजद नेता ने आगे कहा- बिहार की जनता ने इस बार पूरी मजबूती से बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है, तेजस्वी यादव ने आगे कहा- आप लोग मेरी बात लिख लीजिए, 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा हूं, इस बार लोगों का उत्साह और समर्थन 1995 से भी बेहतर देखने को मिला है, जनता ने भारी मतदान कर मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट दिया है, यह जनता का स्पष्ट जनादेश है कि अब बिहार में बदलाव तय है

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal