मैं कांग्रेस में आ रहा हूँ वापस- दिग्गज नेता के बयान से बीजेपी को झटका, समर्थकों के साथ होगी घर वापसी

a32a8f8a 9282 44b0 bc81 1be40c26f875
11 Jan 2026

राजस्थान भाजपा को लगा बड़ा झटका, महेंद्रजीत मालवीय की जल्द होगी घर वापसी, आज महेंद्रजीत मालवीय मिले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से, सुबह कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई मुलाकात, मुलाकात के दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष जूली भी रहे मौजूद, नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाने से नाराज होकर मालवीय चले गए थे भाजपा में, इस मुलाकात के बाद महेंद्रजीत मालवीय ने दिया बड़ा बयान,  कहा- मैं कांग्रेस में वापस आ रहा हूं, प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा से वापसी को लेकर सारी बात हो चुकी है, फिर से वागड़ में कांग्रेस को मजबूत करने का मैं काम करूंगा, जल्द अपने समर्थकों के साथ में कांग्रेस पार्टी जॉइन करूंगा, वही महेंद्रजीत मालवीय को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी रंधावा ने भी दिया बयान, डोटासरा ने कहा- कोई भी अगर वापस आना चाहता है तो उसके बारे में अनुशासन कमेटी, स्टेट लीडरशिप सभी लोग चर्चा करते हैं, फिर प्रभारी के माध्यम से आलाकमान को भेजते हैं, आज की तारीख में कुछ नहीं है, लेकिन कुछ आएगा तो देखेंगे, रंधावा ने कहा- अभी हमारे पास कोई रिक्वेस्ट नहीं आई है, अगर कोई रिक्वेस्ट करेगा तो सभी नेता मिलकर फैसला करेंगे, मालवीय से मुलाकात के सवाल पर इनकार, पहले जहां के वो रहने वाले हैं, उन लोगों को बुलाकर बात करेंगे