‘…. गाड़ी में बैठेंगे तो नहीं होगा कभी हादसा, काम कर रहे हैं लेकिन हम भगवान नहीं- मोहन भागवत

mohan bhagwat big statement
19 Jan 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, मुंबई में 'विहार सेवा ऊर्जा मिलन' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान, मोहन भागवत ने कहा- धर्म हम सभी के पीछे की प्रेरक शक्ति है, अगर हम धर्म द्वारा चलाई जा रही 'गाड़ी' में बैठते हैं, तो हमारा कभी 'हादसा' नहीं होगा, धर्म पूरे ब्रह्मांड को चलाता है, जब तक भारतवर्ष धर्म से निर्देशित रहेगा, वह विश्वगुरु बना रहेगा, क्योंकि दुनिया में इस आध्यात्मिक ज्ञान की कमी है, RSS प्रमुख ने कहा- हमारे संतों की गरिमा और सम्मान बनाए रखना हमारा है कर्तव्य, इसीलिए प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि उन्हें उनसे ‘ना’ कहने में हिचकिचाहट होती है, हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हम भगवान का काम कर रहे हैं, लेकिन हम भगवान नहीं हैं, वही जाति व्यवस्था के मुद्दे पर बात करते हुए मोहन भागवत ने लोगों से इसे अपने मन से निकालने की अपील की, कहा- इस भेदभाव को खत्म करने के लिए, मन से जाति को करना होगा खत्म, अगर यह ईमानदारी से किया जाए, तो 10 से 12 साल में जातिगत भेदभाव खत्म हो जाएगा