‘यदि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होता है तो RLP राजस्थान में…’ उपचुनाव को लेकर बोले बेनीवाल

hanuman beniwal
16 Oct 2024
राजस्थान में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रालोपा मुखिया और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, बेनीवाल ने उपचुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर दिया बयान, हनुमान बेनीवाल ने कहा- कांग्रेस से चल रही है बात, गठबंधन होता है दो-तीन दिन में हो जाएगा, यदि गठबंधन नहीं होता है तो RLP पार्टी राजस्थान में तीन-चार जगह लडेगी चुनाव, इनमें देवली-उनियारा, झुंझुनू और एक दो जगह और हैं, बेनीवाल ने कहा- यदि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन होता है तो हम दो विधानसभा सीट की कर रहे हैं डिमांड, इनमें खींवसर के अलावा हैं देवली-उनियारा सीट,वहां पिछले चुनाव में हमारी पार्टी को मिले थे अच्छे वोट