‘…तो ‘हनुमान’ सड़क पर आ जाएगा और सरकार राजस्थान में हो जाएगी जाम’- बेनीवाल

hanuman beniwal big statement
23 Oct 2024
राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, RLP पार्टी के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज नागौर आवास पर खींवसर विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रत्याशी चयन करने के लिए समर्थकों के साथ किया संवाद, इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने समर्थकों को किया संबोधित, बेनीवाल ने अपने भाषण में कहा- ये चुनाव हम सबकी प्रतिष्ठा का है चुनाव, अगर ये चुनाव हम जीतेंगे तो लिखा जाएगा कि खींवसर की जनता और रालोपा जीत गई, अगर हार गए तो ये लिखा जायेगा कि RLP मिट गयी राजस्थान से, विधानसभा में कोई विधायक नहीं रहा राजस्थान में, RLP पार्टी है आप लोगो की, इस पार्टी को बनाया आप लोगो ने, इतना ही नहीं बेनीवाल ने आगे कहा- बीजेपी को हराने के लिए अगर मुझे जहर का घुट भी पीना पड़े तो भी मै पीऊंगा, वही समर्थकों से बात करते हुए बेनीवाल ने आगे कहा-अगर आपको सरकार का डर लगे या परेशान करे तो मुझे फ़ोन करो, सरकार की इतनी औकात नहीं की आपको करे तंग, अगर तंग करेगी तो 'हनुमान' सड़क पर आ जाएगा, तो सरकार जाम हो जाएगी राजस्थान में