‘मेरा गांधी परिवार के वारिस के साथ नहीं मिलेगा हाथ’- रवनीत सिंह बिट्टू का राहुल पर बड़ा हमला, देखें पूरी खबर

4 Feb 2026

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किया जमकर पलटवार, बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि सबसे बड़े देशभक्त वही हैं, उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिता ने शहादत दी और उनकी पार्टी की लड़ाई में हजारों सिखों को निशाना बनाकर कत्ल किया गया, आज संसद के मकर द्वार पर राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को देख कर उनको “गद्दार दोस्त” कहा था, वही अब बीजेपी नेता बिट्टू ने मीडिया से बात करते हुए कहा- वे समझते हैं कि सबसे बड़े देशभक्त हम ही हैं, मेरे पिता जी ने शहादत दी, मेरी पार्टी में यही लड़ाई थी कि आपके लगाए आग में हमारे गुरुद्वारा में गोली चली, स्वर्ण मंदिर में, हजारों सिखों को इन्होंने निशाना बनाकर कत्ल कराया, अगर राजीव गांधी का नाम शहीद में आता है तो सरदार बेअंत सिंह भी कहना पड़ता है, मैं उस परिवार से आता हूं ये तकलीफ है, अगर एक शहीद का पोता आपके(राहुल गांधी) साथ था तो ठीक था, अगर मैं भाजपा में हूं तो आपको तकलीफ, जब उन्होंने ये कहके हाथ मिलाने आगे बढ़ाया तो मैंने कहा कि आप देश के गद्दार हो जो रोज सेना के खिलाफ बात करते हैं, मेरा गांधी परिवार के वारिस के साथ हाथ नहीं मिलेगा

यह भी पढ़े: ‘राहुल vs बिट्टू—‘गद्दार दोस्त’ से मचा बवाल, ‘तुम एक दिन वापस आओगे’, देखें क्या है मामला?