‘स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को 25 करोड़ दूंगा’ जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान

Jagatguru Paramhans Acharya
17 Oct 2023
अयोध्या के जगतगुरू परमहंस आचार्य ने एकबार फिर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर दिया विवादित बयान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले दिनों देश के विभाजन को लेकर दिया था जो विवादित बयान, उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान का विभाजन इसलिए हुआ क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी, इसकी वकालत जिन्ना ने नहीं की थी, जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वे हैं राष्ट्र के दुश्मन, जो कोई हिंदू हिंदू राष्ट्र की बात करता है तो वो देश का है दुश्मन, अब उनके इस बयान पर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा- सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का दूंगा इनाम, पैसे उसके घर भिजवा दूंगा और उसकी विधि सहायता भी करूंगा, क्योंकि इसने कर दी हैं सभी हदें पार, अब इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने आगे कहा- इसके बावजूद भी अगर इसको किसी ने नहीं मारी गोली तो जरूरत पड़ने पर मैं स्वयं मारूंगा गोली, इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया