‘मैं मुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन…’-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान

ashok gehlot
26 Sep 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले दिया बड़ा बयान, एक बार फिर CM गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, ये मुझे नहीं छोड़ रहा, सोमवार को जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण समरोह में गहलोत ने दिया बयान, इससे पहले भी यही बात कह चुके है सीएम गहलोत, जोधपुर में सीएम गहलोत ने अपने संबोधन में एक किस्सा सुनाते हुए कहा- एक कार्यक्रम के दौरान मुझे महिला मिली, उसने बताया कि हार्ट का ऑपरेशन हुआ है, एक रुपया खर्च नहीं हुआ, वह आशीर्वाद देने लगी, आगे गहलोत ने कहा- मैंने मजाक में कहा कि मैं अब इस पद को छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद नहीं छोड़ रहा है मुझे, उन्होंने आगे कहा- जिंदगी में मुझे सब कुछ मिला, 50 साल हो गए राजनीति करते हुए, आलाकमान का मुझ पर है विश्वास, तीन बार केन्द्रीय मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष, 3 बार मुख्यमंत्री बन गया, अब क्या चाहिए बताओ?