‘मुझे देश छोड़ जाने का मन हुआ, भाजपा नेता ने की बदसलूकी तो…’ विनेश फोगाट का बड़ा बयान

vinesh phogat big statement
2 Oct 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, जुलाना में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज विनेश फोगाट के लिए वोट मांगने पहुंची, प्रियंका गांधी ने विनेश फोगाट के समर्थन में की चुनावी जनसभा, इस दौरान जुलाना से उम्मीदवार विनेश फोगाट ने रैली को किया संबोधित, अपने भाषण में विनेश फोगाट ने कहा- जुलाना विधानसभा रचने जा रहा है एक नया इतिहास, आपने मेरे को ओलिंपिक में खेलते हुए देखा होगा, मुझे वहां तक पहुंचाने में प्रियंका का रहा है बड़ा हाथ,जब मेरे साथ भाजपा नेता ने की बदसलूकी तो मैंने अपना दर्द प्रियंका दीदी को बताया, मैंने कहा था कि मुझे इतना दर्द है कि ये देश छोड़कर ही कहीं चली जाऊं, मुझसे दीदी ने बताया कि जब उनके फादर के साथ दुर्घटना हुई थी तो इस देश में उनके साथ न्याय नहीं हुआ, लेकिन जब वह देश में निकलीं तो उन्हें पूरा प्यार मिला, इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपने भाषण में आगे कहा- मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपके हक के लिए हमेशा दो कदम आगे बढ़कर करूंगी काम https://www.youtube.com/watch?v=_JIaaOPMae0&feature=youtu.be