‘पता नहीं क्यों आप इसे…’ -अशोक गहलोत का CM भजनलाल को करारा जवाब! दिया ये बड़ा बयान

ashok gehlot big statement
23 Jun 2025
प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री और करगेस नेता अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा के बयान पर किया पलटवार, आज जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत के लगातार आ रहे बयानों पर और उनके द्वारा किये गए ट्वीट्स पर कसा था तंज, वही अब अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को जवाब देते हुए कहा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, विपक्ष के रूप में हमारी जिम्मेदारी जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है पर पता नहीं क्यों आप इसे राजनीतिक आलोचना समझकर सुधार करने की बजाय राजनीतिक बयान देना शुरू कर देते हैं, मेरे लिए यह आश्चर्य का विषय है कि एक सप्ताह पहले तक की भीषण गर्मी में हुई बिजली कटौती के बारे में आपको खबर नहीं लगी, इतना विशाल सरकारी सूचना तंत्र, इंटेलिजेंस, मंत्री, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता, मीडिया आदि होते हुए भी आप तक जनता की आवाज नहीं पहुंच पा रही है, आपके विधायक तो स्वयं बिजली कटौती के विरुद्ध धरने पर बैठने की बात कर रहे थे, आपकी जानकारी के लिए पिछले एक महीने में राजस्थान के समाचार पत्रों में छपी बिजली कटौती से संबंधित कुछ खबरें आपके ध्यानार्थ अपलोड कर रहा हूं, आशा करता हूं अब आप सूचित होकर आगे के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे https://x.com/ashokgehlot51/status/1937089571642060832 https://www.youtube.com/watch?v=_OoVcHEKYRk