जो मुझे और मेरी मां को बोले अभद्र शब्द, मैं उनके साथ नहीं कर सकती मंच शेयर- दिव्या मदेरणा

divya maderna
12 Sep 2023
राजस्थान की तेज तर्रार महिला विधायक दिव्या मदेरणा के तीखे तेवर बरकरार, गत सप्ताह अपने ही विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी दिव्या मदेरणा, ओसियां विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कांग्रेसी स्व. रणजीत सिंह की मूर्ति के अनावरण समारेाह में स्थानीय कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा रही थी अनुपस्थित, दिव्या मदेरणा का मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यक्रम में नहीं पहुंचना बना हुआ था चर्चा का विषय, इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के कारण पर बोली दिव्या मदेरणा, कहा- यह कार्यक्रम पूरी तरह से उनकेे खिलाफ था राजनीतिक जमावड़ा, जो लोग मुझे और मेरी मां को बोले अभद्र गालियां, मैं उनके साथ मंच नहीं कर सकती शेयर, यह जानकारी मैंने मुख्यमंत्री गहलोत को भी बता दी थी कि डांवरा का राजनीतिक जमावड़ा किया गया है दिव्या मदेरणा के खिलाफ, जिन्होंने मुझे और मेरी मां को बोले अपशब्द, ऐसे बद्रीराम की हमने नहीं की है कोई गुलामी, जो मंच शेयर करूं, दरअसल इस कार्यक्रम में बद्रीराम जाखड़ ने लिया था बढ़चढ़ कर भाग, जाखड़ और मदेरणा परिवार के बीच राजनीतिक अदावत है जगजाहिर, इतना ही नहीं जाखड़ ने तो इस बार ओसियां से मांगा है विधानसभा चुनाव का टिकट भी