रामेश्वर दाधीच के भाजपा में जाने का है मुझे दुख, हमने लंबे समय किया साथ काम- गहलोत

ashok gehlot big statement
10 Nov 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के गढ़ जोधपुर में भाजपा ने बीती रात कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने की भाजपा जॉइन, दाधीच के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले मुख्यमंत्री गहलोत, कहा- रामेश्वर दाधीच के भाजपा में जाने का है मुझे दुख, हमने लंबे समय किया साथ काम, बिना किसी बात वो भाजपा में हुए शामिल, दरअसल बीते दिन अपना नामांकन वापस लेने के बाद दाधीच जोधपुर से सीधे आये थे जयपुर, इस दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोड़ी व केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने दाधीच को कराई थी भाजपा जॉइन, इस दौरान दाधीच ने कहा था, मुझे खुशी है कि मैं भाजपा परिवार का बना हूं सदस्य, मेरे जीवन का उद्देश्य है राजनीति में रहते हुए लोगों की सेवा करना, मेरे भाजपा में शामिल होने के हैं कुछ कारण, हमारे नेता और प्रधानमंत्री मोदी इस देश के विकास में उनके कंधे से कंधा मिलाकर कर रहै है काम, प्रधानमंत्री मोदी में निर्णय लेने की है क्षमता, उस क्षमता से मैं लंबे समय से हूं प्रभावित, मोदी अगर प्रधानमंत्री नहीं होते तो मुश्किल ही बनता राम मंदिर, मैंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा की है जॉइन