‘मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि…’ दौसा से टिकट मिलने के बाद जगमोहन मीणा का बड़ा बयान

fddcce7a b9d4 469f 8b58 5fdd6ed7132f
20 Oct 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने 6 सीटों पर घोषित किए अपने उम्मीदवार, सबसे चर्चित सीट दौसा से बीजेपी ने किरोड़ी लाल मीणा के भाई को दिया टिकट, बीजेपी ने जगमोहन मीणा को दिया टिकट, वही टिकट मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया से बात करते हुए कहा- पार्टी नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा, मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, उम्मीद है कि जनता के आशीर्वाद से हम चुनाव जीतकर आएंगे, मेरा जनता से इतना जुड़ाव रहा है, मैंने लोगों की सेवा की है तो सामने वाली पार्टी किसी भी प्रत्याशी को मैदान में उतारे, मुझे इस बात की चिंता नहीं है