कितना महंगा, चांदी-सोना, रोजाना नए रिकॉर्ड, निवेशकों ने कमाया मोटा मुनाफा

whatsapp image 2026 01 13 at 14.44.28
13 Jan 2026
जयपुर। सोने औैर चांदी के दामों में लगातार तेजी का दौर बना हुआ है. सोना-चांदी लगातार तेजी के साथ ऑल टाइम हाई पर है. पिछले 2 दिन में चांदी करीब 20 हजार रुपए बढ़कर 2.63 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. वहीं सोने के दाम भी प्रति 10 ग्राम 140480 लाख रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं. सोने के दाम Fine Gold (999): 140480 22 KT: 13711 20 KT: 12503 18 KT: 11379 14 KT: 9061 (Source: IBJA) ग्लोबल राजनीतिक घटनाक्रम, अमेरिका में ब्याज दरें घटने और डॉलर कमजोर होने को सोने में तेजी का प्रमुख कारण माना जा रहा है, रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से सोने को निवेशक सुरक्षित मानकर खरीददारी कर रहे हैं. वहीं, चीन समेत कई देशों के रिजर्व बैंक भी सोने की खरीददारी कर रहे हैं. वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते चांदी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. दरअसल सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का उपयोग बढ़ने से चांदी अब ज्वैलरी तक सीमित नहीं रह गई है। इंडस्ट्रीज के लिए चांदी अब जरूरी कच्चा माल है, इसलिए भी चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ट्रंप के टैरिफ के चलते अमेरिकी कंपनियां भी चांदी का स्टॉक कर रही हैं, जबकि ग्लोबल सप्लाई में कमी आई है। मैन्युफैक्चरर प्रोडक्शन रुकने के डर से भी चांदी सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहने की संभावना है. 1 साल में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई 2025 में सोने-चांदी के निवेशकों को खासा मुनाफा हुआ है. पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए करीब 75% बढ़ी है. वहीं चांदी के दाम भी इस दौरान 1,44,403 रुपए करीब 167% बढ़े हैं. विश्लेषकों के मुताबिक फिलहाल तेजी का ये दौर जारी रह सकती है और 2026 में भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है.