



कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर दिया बड़ा बयान, गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा- मैं पहले कामाख्या मंदिर जाऊंगा, देवी के सामने इस राज्य में परिवर्तन की प्रार्थना करूंगा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर उन्होंने कहा- वे कमजोर हो गए हैं इसीलिए वह दे रहे हैं ऐसे बयान, वे अपने काम में नहीं हैं मजबूत, वे अपने प्रतिबद्धता में मजबूत नहीं हैं, आप जानते हैं कि उनकी पार्टी यहां हार रही है इसीलिए वे दे रहे हैं बेबुनियाद बयान, हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस असम में सरकार बनाएगी, इस बार जनता बदलाव के नाम पर वोट करेगी, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर कांग्रेस नेता लगातार है हमलावर


