पीएम मोदी से बोले हरीश चौधरी, सीकर की धरती से करें जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की घोषणा
27 Jul 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीकर दौरे पर बोले वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बायतू विधायक हरीश चौधरी, ट्वीट कर कहा- प्रधानमंत्री मोदी सीकर की धरती से करें जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की घोषणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र जी आपका राजस्थान में है स्वागत, राजस्थान का OBC वर्ग आपसे मांग करता है कि आप 2011 में की गई जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की घोषणा करें सीकर की धरती से, आप ये भी बताएं कि ये जातिगत जनगणना के आंकड़े, भाजपा की सरकार किस एजेंडे के तहत छिपा रही है, आपसे निवेदन है कि ये आंकड़े तत्काल जारी कर OBC समुदाय को दिलाएं उसका हक