सचिन पायलट को लेकर हनुमान बेनीवाल का फिर बड़ा बयान, कहा- जो शख्स करता है…

hanuman beniwal on pilot
1 May 2023
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर फिर दिया बड़ा बयान, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बिना सचिन पायलट का नाम लिए कहा- हम तो उनके साथ करना चाहते थे अलायंस, लेकिन उन्होंने छोड़ी ही नहीं कांग्रेस, आगे बेनीवाल ने अपने बयान में कहा- जो शख्स करता है समय का इंतजार उसका कुछ नहीं हो सकता, इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने ये भी कहा कि राजस्थान की जनता को अब तीसरे विकल्प की है जरूरत जो उसे देगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, दरअसल पिछले कई दिनों से सांसद हनुमान बेनीवाल लगातार पायलट को लेकर दे रहे है बयान, इससे पहले भी बेनीवाल ने सचिन पायलट को कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने की दी सलाह और कहा था कि पायलट अगर नई पार्टी बनाते हैं, तो हम देंगे उनको समर्थन और जबरदस्त बनेगा माहौल, कांग्रेस और बीजेपी बहुत पीछे चली जायेगी