प्रदेश की परवाह किए बिना आलाकमान की परिक्रमा लगाने में जुटे गहलोत: बेनीवाल

10 Jan 2020
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. जयपुर के जगतपुरा में एक महिला और उसके 21 माह के बच्चे की हत्या के मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सीएम पर निशाना साधा. रालोद प्रमुख बेनीवाल ने सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस तरह की घटनाओं का प्रतिदिन बढ़ना गहलोत सरकार की विफलता को दर्शाता है. उन्हें आलाकमान की परिक्रमा लगाने से फुर्सत नहीं है. ऐसे में जिस अपेक्षा से जनता ने कांग्रेस के शासन को चुना वो अपेक्षाएं धरी के धरी रह गई.