PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अहमदाबाद विमान हादसे की बरसी पर गरजे सांसद हनुमान बेनीवाल, बोले- सच कब बताएगी सरकार?

12 जून 2026
साझा करें:
अहमदाबाद विमान हादसे की बरसी पर गरजे सांसद हनुमान बेनीवाल, बोले- सच कब बताएगी सरकार?
  • अहमदाबाद विमान हादसे की पहली पुण्यतिथि: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी श्रद्धांजलि, केंद्र को घेरा

  • नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की पहली पुण्यतिथि पर मृतकों को दी श्रद्धांजलि, इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, वही इस मामले को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी से भी अपील करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को कहना चाहता हूं कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हादसे की जिम्मेदारी तय होगी और जांच रिपोर्ट बिना किसी देरी के सार्वजनिक की जाएगी, सांसद बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- वर्ष 2025 में आज ही के दिन अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो जाने की वजह से दिवंगत हुए नागरिकों को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, इस हादसे के बाद विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों ने देश के कई हवाई अड्डों की सुरक्षा से जुड़ी कमियों को उजागर किया गया, जिसके संदर्भ में मैंने हवाई अड्डों की सुरक्षा व इस विमान हादसे की जांच को लेकर लोक सभा में मुद्दा उठाया था, अहमदाबाद विमान हादसे को आज एक वर्ष हो गया लेकिन आज तक इस हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जनता के सामने नहीं आई है, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उन्हें अब भी जवाब का इंतजार है, आज देश की जनता BJP सरकार से प्रश्न कर रही है कि हादसे में हुई मौतों पर सरकार संवेदनशीलता दिखाने की बात करती है, लेकिन सच सामने लाने में इतनी देरी क्यों ? क्या मृतकों के परिजनों को यह जानने का अधिकार नहीं कि आखिर हादसा किन कारणों से हुआ ? पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि हादसे के कारणों की सच्चाई आखिर जनता से कब तक छिपाई जाएगी ?

    720087058_1582094063282026_4914988661876058168_n
    721880897_1582094106615355_4870787298501981119_n

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal