‘युवाओं को गुमराह कर रहे है हनुमान बेनीवाल, उनका झूठ और पाखंड अब…’ -केके विश्नोई का बड़ा बयान

K.K. Vishnoi on hanuman beniwal
3 May 2025
प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में मंत्री केके विश्नोई ने सांसद बेनीवाल के आरोपों का दिया जवाब, मंत्री केके विश्नोई ने हनुमान बेनीवाल के बयानबाजी को ओछी राजनीति करार देते हुए कहा- नागौर सांसद बेनीवाल की विश्वसनीयता समाज के साथ युवाओं में समाप्त हो गई है, अपनी समाप्त होती विश्वसनीयता को बचाने के लिए, अपनी राजनीति चमकाने के लिए और समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहने के लिए किसी भी राजनेता के खिलाफ कर रहे है अनर्गल बयानबाजी, पिछले उपचुनावों में जनता ने उनको आइना दिखा दिया, हनुमान बेनीवाल का झूठ और पाखंड अब समाज, युवाओं के सामने आ गया है, युवा वर्ग अब इन पर विश्वास नहीं कर रहा है, इनके तंबू में संख्या तक नजर नहीं आ रही है। ऐसे में बेनीवाल जी युवाओं को भ्रमित कर रहे है, मंत्री ने बेनीवाल पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा- नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पाला बदलने में माहिर हैं, मैं नागौर चुनाव के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल के झूठ पाखंड को जनता के सामने उजागर किया, लंबे समय से बोले जा रहे झूठ पाखंड का पर्दाफाश हुआ, वहां पर जनता ने कमल के फूल को जितवाया, मुझे निकलवाने की धमकी दी उसके साथ ही मुझे भी अलग-अलग तरीके से बदनाम करने की धमकी भी बेनीवाल ने दी, मंत्री ने आगे कहा- बेनीवाल अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है, सरकार की जांच में अगर बेनीवाल के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत हुई तो सरकार निष्पक्ष जांच करेगी वो भी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे https://www.youtube.com/watch?v=MdJlBu5yGIs