संघ पृष्ठभूमि के इतने वरिष्ठ नेता के रूप में इस तरह का बयान है निंदनीय

26 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. CAA के समर्थन में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली गई रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने जिस अशोभनीय भाषा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बयान दिया उसकी ना सिर्फ राजनीतिक हलकों में बल्कि ब्यूरोक्रेसी और मीडिया में भी थू-थू हो रही है. क्या भाजपा और उसके वरिष्ठ सदस्यों की इस तरह की टिप्पणी प्रदेश के मुखिया के लिए शोभा देती है? शायद नहीं…